top of page

नारी का अस्तित्व

Updated: Jul 12, 2025

By Punam Agarwal



नारी तेरा अस्तित्व क्या, क्या तेरी पहचान है ?

हर मोड़ पर अलग रूप , अलग ही तेरा नाम है

कोई बेटी कह पुकारे , कोई मां कह चरण पखारे

कोई बहन कह प्यार जताएं , कोई पत्नी कह तेरा साथ चाहे

पर क्या इन रिश्तों में सदा, मिलता तुझे वह मान है ।

जिसकी है हकदार तू , कायम तेरा स्वाभिमान है

नारी तेरा अस्तित्व क्या, क्या तेरी पहचान है ?


पैरो में बेड़ियां न डाल, दे उड़ने का हौसला

ऐसे बाबुल के घर बेटियां वरदान है

हर कोई बेटी को क्या,  दे पाता ये इत्मीनान है ?

जिसके सहारे निडर हो वह, झेल जाए हर तूफान है ।


बहन को कैद ना कर ,उसकी ढाल बन साथ चले

ऐसे भाईयो के घर, बहन अभिमान है

हर बहन का भाई क्या ,दे पाता उसे ये एहसास है ?

उसके सपनो के सफर में, डिगे न उसका विश्वास है ।


पत्नी को पैर की धूल न समझ , दे बराबर का मान

ऐसे पतियों के घर पत्नी, जीवनप्राण है

हर पति क्या पत्नी को ,दे पाता वो प्यार है ?

जो बन पाए उसके , जीवन का आधार है ।


मां को बोझ नहीं, जीवन का अमृत समझे

ऐसे बच्चो के घर, मां देव समान है

हर बच्चे क्या मां को दे पाते वो सम्मान है ?

आशीर्वाद बन जो बरसे, लाए चेहरे पे मुस्कान है ।


अगर हर रूप में मिल जाए , तुझे तेरी सही पहचान है

तेरे अस्तित्व पर उठे प्रश्नों को, मिल जायेगा विराम है ।

नारी तू है जननी , तू संगिनी, तेरे बिन अधूरा ये जहां है

फिर भी जग तुझको नकारे, करता तेरा अपमान है ।


नारी तेरा अस्तित्व क्या, क्या तेरी पहचान है ?


By Punam Agarwal



Recent Posts

See All
Moonlit

By Alia Gupta The moon shines bright. As the daughter of Hecate herself, dreams of her beloved She rustles his gentle hair His heartbeat...

 
 
 
The Escape

By Alia Gupta It's all a haze; she sits down with grace, The world quiets down, Muffled voices, blurry all around The rhythm of her heart...

 
 
 
The Definition

By Alia Gupta She was thirteen. She didn't know what love was. She had heard about it. Might have seen it. So, she searched for it. But a...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page