तू भागता है किसके पीछे
- Hashtag Kalakar
- Nov 24
- 1 min read
By Gourav Chandna
खुश रहना सिख ले,
ग़म तो हे ज़माने के।
मत भाग इतना जमाने में ,
थोड़ा रूककर सोच तो ले।
तनाव भरी इस दुनिया में,
तू भागता है किसके पीछे।।
तू भागता है किसके पीछे ।।
पैसों के पीछे भाग भाग कर,
एड़ियां तूने घिसली।
तू पैसे कमाता खुशी है चाहता,
फिर भी तेरे चेहरे पर नहीं।
उदासी भरे इस जहां मै,
लोग खींच लेंगे तुझे नीचे ।
तनाव भरी इस दुनिया में,
तू भागता है किसके पीछे ।।
तू भागता है किसके पीछे ।।
By Gourav Chandna

Comments