जीवन की सबसे अनूठी उपलब्धि — मित्रता
- Hashtag Kalakar
- Nov 29
- 1 min read
By Vansh Sahni
जीवन की सबसे अनूठी उपलब्धि है मित्रता,
इसके कारण एक शख्स से जुड़ जाता है ख़ास रिश्ता।
अगर इसे प्रेम रूपी नाज़ुक डोर से बाँधकर रखा जाए, तो तोड़ने में भी विफल हो जाए विधाता।
हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देने पर, आसानी से पार हो जाए जीवन का हर एक काँटा।
दोस्त वो — जिससे बाँटी जाए जीवन की हर खुशी और ग़म,
दोस्त वो — जिससे अपने secrets साझा करने से पहले न खिलानी पड़े कसम।
दोस्त वो — जो न सिर्फ़ आपके साथ बैठकर पिए rum,
पर कभी आपकी आँखों को होने न दे नम।
दोस्त वो — जो ये न कहे कि “साथ चलेंगे हम”
पर वास्तव में दे आपका साथ हर दम।
अब शब्दों में बयाँ करूँ तो पड़ जाएगा समय कम,
आख़िर ये यारी है ही अनोखी,
कभी थोड़ी खट्टी, तो कभी थोड़ी मीठी।
इसे करने की नहीं होती कोई perfect तिथि,
ये तो बस मिल जाती है जब अच्छी हो नियति।
By Vansh Sahni

Comments