गुरु - जीवन का रथ
- Hashtag Kalakar
- 6 days ago
- 1 min read
By Himani Agarwal
गुरु हैं जीवन का निर्माण,
सबसे ऊंचा है गुरु का स्थान,
ये जीवन से अंधकार मिटाते,
सत्य की राह पर चलना सिखाते,
ये प्रभु से मिलने की राह दिखाते,
ये हमें जीवन का सार बताते,
गुरु की महिमा है अपरंपार,
ये ही हैं हमारे जीवन का आधार,
आषाढ़ मास की पूनम को,
गुरु पूर्णिमा है कहलाती,
महर्षि वेदव्यास जी का जन्मदिन,
दुनिया इसी दिन मनाती।।
By Himani Agarwal

Comments