खुद से एक मुलाकात की जाए
- Hashtag Kalakar
- Dec 15, 2025
- 1 min read
By Kavita Batra
खुद से भी एक मुलाकात की जाए,
रविवार को अपने हिसाब से , जिया जाए,
गर्म चाय की प्याली और ,
खुद से थोड़ी गुफ़्तगू की जाए,
बहुत लिए हैं सबके पते ,
आज थोड़ा अपना भी ,पता लिया जाए,
लम्बे इन्तज़ार के बाद रविवार आता है, जनाब,
इसको आज ,अपने नाम किया जाए।
By Kavita Batra

Comments