खुद की तलाश
- Hashtag Kalakar
- Dec 1
- 1 min read
By Arshi Srivastava
यूं ही खुद से मिलने का सूझा,
कभी आईने में देखा तो कभी लोगो से पूछा,
एक अजीब सा एहसास है मुझे,
आज खुद की तलाश है मुझे...
दुनिया की नहीं, खुद की नजर में,
जिंदगी के अनोखे सफर में,
बस सुकून की प्यास है मुझे,
आज खुद की तलाश है मुझे....
ना किसी की बहन बनकर, ना किसी की बेटी,
ना उम्र में बड़ी बनकर, ना उम्र में छोटी,
खुद से मेरा रिश्ता खास है मुझे,
आज खुद की तलाश है मुझे....
थोड़ा वक्त बदला, तो थोड़ा में बदली,
कभी अंधियारी रात, तो कभी सुबह उजली,
जिंदगी की यही तपिश, नहीं रास है मुझे,
आज खुद की तलाश है मुझे....
By Arshi Srivastava

Comments