कुछ ख़याल
- Hashtag Kalakar
- Dec 12, 2025
- 1 min read
By Sharon Mohan
कुछ ख्याल है हमारे मन में;
ख्याल --- जो कि थोड़े भारी से लगते हैं,
कुछ दब्बी हुई भावनाएं है हमारे मन में;
भावनाएं---जो कि जरा पाक से लगते हैं,
कुछ गुजारिशे है रूह के किसी कोने में;
गुज़ारिशे --- जो कि बेहद गहरे से लगता है,
तेरी उस नज़र की नज़ाकत;
हमारे सीने में आज भी दौड़ती है,
तेरी निगाहों की शक्ल;
हमारे दिल को आज भी हिफ़ाज़त महसूस कराती है,
तेरी उन नैनों की गुस्ताख़ियाँ;
आज भी हमारी मुस्कुराहट की वजह बनती है,
तेरी नज़रो की एहतेराम से;
हमारे क़ल्ब के खुले ज़ख्म भी जैसे भर जाते हैं,
तेरे नैनों की हमदर्दी से;
हमारे काभाओ - ए - ग़म को तस्कीन देते हैं,
तेरी दृष्टि की कोमलता से;
हमारी आँखें सुकून से भर आती हैं,
तेरी निगाहों की नरमी;
हमारे दिल को छू जाती है,
किसी संपर्क की गुंजाईश शायद ही ना हो;
फासले और दरार शायद मुस्तक़िल हो,
फिर भी;
ये कुछ चैन पल हमे;
किसी राब्ता समान लगती है,
उन लम्हों के शामियाने में;
हमें कोई क़ुर्बत सी महसूस होती है,
क्या है ये बेनाम नाता,
जो हमारी हयात के किसी रिश्ते के समान लगता है;
क्या है ये बेनाम रिश्ता;
जो किसी रूहानी तलूक सा महसूस होता है,
By Sharon Mohan

❤️❤️❤️❤️
🤍🎀✨
❤️❤️❤️❤️