top of page

कभी-कभी मेरी कविताएँ

By Usha Lal


कभी कभी मेरी कवितायें

मुझको भी छल जाती हैं

आँसू सारे सोख , स्वयम्

ये स्मिति में ढल जाती हैं !


मुझसे जादा दुनियादारी

सीख गयी हैं अब तो ये

सब कड़ुवाहट रोक कही

मधु रस में ये पग जाती हैं!


भले उपजती हैं ये मुझमें

लेकिन सारे भेद छुपा,

'बहुरूपिया'बन कर मुझको

भी विस्मित ये कर जाती हैं !



मन का दर्पण सच को लेकर

रह जाता है मन में ही

आडम्बर को ओढ़,फिसल ये

मोती सी बन जाती हैं !


इन्हें पता है इनकी पीड़ा

कोई बॉंट नहीं सकता,

सरस चाँदनी बन कर ये

हर ओर पिघल सी जाती हैं!


कवच सरीखी बन कर मेरे

अन्तर की इस टूटन का

पार करा सैलाबों से ये

साहिल तक पहुँचाती हैं !


By Usha Lal



6 commentaires

Noté 0 étoile sur 5.
Pas encore de note

Ajouter une note
ARCHANA SRIVASTAVA
ARCHANA SRIVASTAVA
19 sept. 2023
Noté 5 étoiles sur 5.

Badhiya

J'aime

Membre inconnu
19 sept. 2023
Noté 5 étoiles sur 5.

Amazing

J'aime

rati asthana
rati asthana
16 sept. 2023
Noté 5 étoiles sur 5.

Superb

J'aime

Swati Asthana
Swati Asthana
16 sept. 2023
Noté 5 étoiles sur 5.

So beautifully expressed..!

J'aime

Noté 5 étoiles sur 5.

Bahut sundar

J'aime
SIGN UP AND STAY UPDATED!

Thanks for submitting!

  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

© 2024 by Hashtag Kalakar

bottom of page