अकेलापन
- Hashtag Kalakar
- Jan 9, 2025
- 1 min read
Updated: Jul 18, 2025
By Anamika
अकेले नहीं हो तुम,
अपने अंदर झांको तो ठीक से देखो
खुदा भी मिलेगा खुद के अलावा।
बाहर ढूंढो तो सही नजर से देखो,
तुम्हें तुम-से मिलेंगे, मुझ-से मिलेंगे।
वो सब मिलेंगे
जो तुम्हारी तरह खुद को अकेला समझते हैं।
तुम बताना हमें
कि हम अकेले नहीं हैं,
कि हम सब साथ हैं।
By Anamika

Comments