"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस"
- Hashtag Kalakar
- Sep 18, 2025
- 1 min read
By Aadesh Chauhan
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
पर आओ खुशी मनाएं,
अपने निखरे चमकते अस्तित्व का
हम सब मान बढ़ाएं।
बरसों के संघर्ष के बाद अब
महिलाओं ने अपना नाम कमाया है,
नमन उन पुरुषों को जिन्होंने
इसमें उनका साथ निभाया है।
रूढ़िवादी ज़ंजीरों को तोड़ महिलाओं ने
हर क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं,
उनकी सफलता और तरक्की देख
उनके घरवाले बहुत हर्षाए हैं।
हम सब महिलाओं का ध्येय
पुरूषों से आगे निकलना नहीं है,
क्योंकि ये सुंदर जीवन है
दौड़ का कोई मैदान नहीं है।
अपनी पहचान को साथ रखते
पुरूषों के कदम से एकताल होना ही है,
एक गाड़ी के दो पहियों जैसे
एक दूजे का साथ निभाना ही है।
आओ अपने जीवन की हर एक
महिला का सम्मान करें,
मां, बहन, पत्नी, बेटी, बहू,
सखी सब रुपों को प्रोत्साहित करें।
By Aadesh Chauhan

Comments